Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

'धुरंधर' 1,100 करोड़ के क्लब में शामिल, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

Dhurandhar: फिल्म निर्माता आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वैश्विक स्तर पर 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। फिल्म निर्माताओं ने ये जानकारी साझा की। पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत से 862.23 करोड़ रुपये और विदेशों से 238 करोड़ रुपये की कमाई सहित कुल 1,100.23 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई की।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर 'बी62 स्टूडियोज' और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

सोमवार को फिल्म निर्माताओं ने रणवीर सिंह की तस्वीर वाला एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा किया। पोस्टर में लिखा था, “घायल हूं इसलिए घातक हूं – 1100.23।” ये फिल्म अपराधियों, मुखबिरों और जासूसों के एक नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी इन किरदारों के एक-दूसरे से जुड़ते जीवन, गुप्त अभियानों, जासूसी और विश्वासघात के ताने-बाने को दर्शाती है।