Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

‘धुरंधर’ ने बना दिया नया रिकॉर्ड, भारत में 10वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी

New Delhi: रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार तक 560 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ के बॉक्स ऑफिस पर हुई आय को पीछे छोड़ दिया है और ये भारत में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक रविवार तक, ‘धुंरधर’ फिल्म ने अनुमानित 555.75 करोड़ रुपये कमाए और रणबीर कपूर-अभिनीत 'एनिमल' (553.87 करोड़ रुपये) को शीर्ष 10 की सूची में 10वें स्थान से हटा दिया। ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने में 1234.1 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ 'पुष्पा 2' पहले स्थान पर है।

‘बाहुबली’ ने 1030 करोड़ रुपये कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों की 10 सूची में अन्य फिल्में ‘केजीएफ चैप्टर 2’, ‘आरआरआर’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘जवान’, ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर -1’, ‘छावा’ और ‘स्त्री 2’ हैं।

‘धुरंधर’ फिल्म ने सोमवार को नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, लेकिन अंतिम आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं ।

ये फिल्म कराची के ल्यारी शहर के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जहां अपराधियों, मुखबिरों और गुर्गों के नेटवर्क का जीवन एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित,‘एनिमल’ 2023 में रिलीज हुई थी।