दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के एक रिश्तेदार की किसी नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।भोगल के चर्च लेन निवासी आसिफ कुरैशी पर बृहस्पतिवार देर रात हुई तीखी बहस के दौरान किसी नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई जब आसिफ की अपने घर के सामने एक स्कूटर खड़ा करने को लेकर एक व्यक्ति से बहस हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आसिफ पर ‘‘पोकर जैसे’’ किसी हथियार से कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसके सीने में गहरा घाव हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही गिर गया और उसे एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1) और 3(5) के तहत हजरत निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उज्ज्वल (19) और गौतम (18) के रूप में हुई है तथा दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। वे चर्च लेन पर एक इमारत की दूसरी मंजिल पर रहते हैं, जो पीड़ित के घर से थोड़ी दूरी पर है। घटना के बाद दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘घटनाक्रम और हमले में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दिल्ली: पार्किंग विवाद को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के रिश्तेदार की हत्या, दो लोग गिरफ्तार
You may also like
सिनेमाघरों में छाए रितेश देशमुख, 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की 23.90 करोड़ रुपये की कमाई.
मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला में डेब्यू करेंगे फिल्म निर्माता करण जौहर.
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की प्रशंसकों से अपील, फिल्म 'किंग' से लीक हुई तस्वीरों को प्रसारित न करें.
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़, पहले दिन कमाए इतने करोड़.