Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Allu Arjun-Atlee की अनटाइटल्ड फिल्म में Deepika Padukone की एंट्री

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की आगामी फिल्म में शामिल होने की घोषणा की। ये फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है और इसे एक “महान भव्य प्रोजेक्ट” (मैग्नम ओपस) बताया गया है। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है। इसका ऐलान अप्रैल में अल्लू अर्जुन के 43वें जन्मदिन पर किया गया था।

सन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “द क्वीन फतह करने निकली है! deepikapadukone का स्वागत है #TheFacesOfAA22xA6 #AA22xA6 – सन पिक्चर्स की ओर से एक भव्य फिल्म alluarjunonline atlee47।” ये फिल्म दीपिका पादुकोण और एटली की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर जवान (2023) में साथ काम किया था। वहीं, ये दीपिका की अल्लू अर्जुन के साथ पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी।

निर्देशक एटली तमिल सिनेमा की हिट फिल्मों मेरसल, थेरी और बिगिल के लिए भी जाने जाते हैं। दीपिका का इस फिल्म में शामिल होना उस समय सामने आया है जब खबरें थीं कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट को रचनात्मक मतभेदों के चलते छोड़ दिया, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।