Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दीपावली से पहले योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी-आगरा-लखनऊ में 86 मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच

दीपावली से पहले लोगों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाई-नमकीन उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने खाद्य सुरक्षा जांच तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत वाराणसी, आगरा और लखनऊ में 86 मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कमियां मिलने पर 71 सुधार नोटिस जारी किए गए और खाद्य पदार्थों के 30 नमूने लिए गए।

BADFBDG

गंभीर अनियमितताओं के आधार पर चार प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबार लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि लखनऊ में एक मिठाई प्रतिष्ठान का कारोबार बंद कराया गया। जांच में परिसर की साफ-सफाई, मावा और दूध की गुणवत्ता, खाद्य रंगों के इस्तेमाल, तेल, पैकेजिंग और मिठाइयों पर यूज बाय डेट जैसे बिंदुओं पर ध्यान दिया गया।

वाराणसी में 30 प्रतिष्ठानों की जांच

VDVDFV

वाराणसी में 30 मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 28 सुधार नोटिस जारी किए गए और 15 खाद्य नमूने लिए गए।पांडेयपुर की सिंधी कॉलोनी स्थित कोजी स्वीट्स में निरीक्षण के दौरान गंभीर कमियां मिलीं। परिसर में जलजमाव, फर्श पर गंदगी और दीवारों पर जाले पाए गए। अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था नहीं थी और मशीनों तथा बर्तनों की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। पेस्ट कंट्रोल और पानी की गुणवत्ता से जुड़ी रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी। इन कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान का खाद्य कारोबार लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की गई।

आगरा में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की अनुशंसा

SFfVfs

आगरा में 27 मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां 19 सुधार नोटिस जारी किए गए और 15 खाद्य नमूने लिए गए। कमला नगर स्थित बांके बिहारी मिष्ठान भंडार में जलजमाव, गंदगी, दीवारों पर जाले और मशीनों व बर्तनों की साफ-सफाई में कमियां मिलीं। पानी की गुणवत्ता और पेस्ट कंट्रोल से संबंधित रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी।

BADFBDGF

सेठ गली स्थित हीरा हलवाई में भी अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई बनाने की स्थिति सामने आई। वहीं, छीपी टोला स्थित पुष्पक स्वीट्स भंडार में साफ-सफाई और पैकेजिंग से जुड़ी कमियां मिलीं। यहां बोरैक्स पाउडर भी पाया गया। खाद्य पदार्थों में इस पदार्थ का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के तहत प्रतिबंधित है। विभाग ने इन मामलों में संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की।

लखनऊ में राजस्थान वाला का कारोबार बंद

BGBGB

लखनऊ में 29 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और 24 सुधार नोटिस जारी किए गए। राजस्थान वाला मिठाई प्रतिष्ठान में गंदगी, दीवारों पर जाले, परिसर में अव्यवस्था और खाद्य कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता में कमियां मिलने पर कारोबार बंद कराया गया।

मिठाइयों की यूज बाय डेट और पैकेजिंग की भी जांच

BVDFVdf

एफएसडीए की टीमों ने निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण मानकों की जांच की। इनमें कच्चे माल का सुरक्षित भंडारण, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, खाद्य तेल और रंगों का इस्तेमाल, पेयजल की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण और कर्मचारियों की स्वच्छता शामिल रही।

BDABFBG

इसके अलावा मिठाइयों पर यूज बाय डेट प्रदर्शित करने, खाद्य-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री इस्तेमाल करने और पैक्ड उत्पादों पर जरूरी जानकारी लिखने की भी जांच की गई। इसमें सामग्री की सूची, बैच नंबर, तारीख और एलर्जी संबंधी चेतावनी जैसे विवरण शामिल हैं। खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटने पर लागू प्रतिबंध के पालन की भी जांच की गई।

त्योहार पर मिलावट के खिलाफ सख्ती

VDFBDF

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गंभीर कमियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और प्रतिष्ठानों को जरूरी सुधार करने होंगे।

BFBFD

दीपावली के दौरान मिठाई और नमकीन की मांग बढ़ने के बीच इन जांचों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए जिम्मेदार बनाना है।

Vsvs