Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी दीपिका पादुकोण, निर्माताओं ने की घोषणा

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 2024 में आई हिट तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के अगले भाग (सीक्वल) में नहीं दिखाई देंगी। निर्माताओं ने गुरुवार को ये घोषणा की। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करने वाले ‘वैजयंती मूवीज’ स्टूडियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ये खबर साझा की।

इसमें कहा गया, "आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण... ‘कल्कि2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने की लंबी यात्रा के बावजूद हम साझेदारी कायम नहीं रख पाए।"

स्टूडियो ने कहा, "और ‘कल्कि2898 एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं ज्यादा की हकदार है। हम उन्हें (दीपिका) भविष्य के कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" ये फिल्म जून 2024 में प्रदर्शित हुई थी और वैश्विक स्तर बॉक्स ऑफिस पर इसने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।