Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

King: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्म “किंग” की शूटिंग शुरू होने की खुशी जताई।

ये फिल्म दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की छठी फिल्म है। दोनों ने पहली बार 2007 की फिल्म “ओम शांति ओम” में साथ काम किया था, जो दीपिका की डेब्यू फिल्म भी थी। इसके बाद दोनों ने “चेन्नई एक्सप्रेस” (2013), “हैप्पी न्यू ईयर” (2014), “पठान” (2023) और “जवान” (2023) में स्क्रीन साझा की थी।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में “ओम शांति ओम” के दिनों को याद करते हुए लिखा कि शाहरुख ने उन्हें पहली सीख दी थी, “फिल्म बनाने का अनुभव और उसमें शामिल लोग उसकी सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।” वे इस सीख को हर फैसले में अपनाती रही हैं और शायद यही वजह है कि दोनों अब छठी बार साथ काम कर रहे हैं।

“किंग” का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने “पठान” भी डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

हिट है जोड़ी-
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ही शाहरुख के साथ 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख के साथ ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ और ‘जवान’ में भी काम किया है। दीपिका और शाहरुख की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आई है फिल्म सफल हुई है। अब सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘किंग’ में यह जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी।