Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

दीपिका पादुकोण ने बेटी के पहले जन्मदिन पर खुद बनाया केक, रणवीर संग मनाया खास सेलिब्रेशन

सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ पादुकोण अब एक साल की हो गई हैं। 8 सितंबर 2023 को जन्मी दुआ का पहला जन्मदिन दीपिका और रणवीर ने बेहद खास अंदाज में मनाया।

दीपिका पादुकोण ने इस मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की। फोटो में कपल अपनी लाडली दुआ के साथ चॉकलेट केक काटते नजर आ रहा है। खास बात यह रही कि यह केक दीपिका ने खुद अपने हाथों से बनाया।

फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा— “मेरे प्यार की अनोखी भाषा, अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने हाथों से केक बनाना।” यानी इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी कुकिंग स्किल भी दिखाते हुए दुआ के लिए खास केक तैयार किया।

सोशल मीडिया पर दीपिका के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। नेटिज़न्स उनकी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दुआ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। पहले जन्मदिन पर दुआ ने अपनी मां के हाथों का बनाया स्पेशल केक काटा और परिवार संग इस यादगार पल को सेलिब्रेट किया।