Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

सरकार के आदेश के बाद ‘इंडिया गॉट टैलेंट’ के विवाद वाला एपिसोड को ‘ब्लॉक’ किया

सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ के उस एपिसोड को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले ‘इंडिया हैज लैटेंट’ एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है।’’

समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उन्हें हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर सोमवार को उनकी ये टिप्पणी खूब वायरल हुई।