Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

BB 19: 'कैप्टेंसी टास्क' के दौरान आपस में भिड़े प्रतियोगी, मृदुल तिवारी हुए घायल

Big Boss 19: बिग बॉस 19 में तनाव की स्थिति तब पैदा हो गई जब कैप्टेंसी के टास्क के दौरान प्रतियोगियों का आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक प्रतियोगी को चोट तक लग गई। हाल ही के एपिसोड में दिखाई दिए इस नाटकीय मोड़ ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया। 'कैप्टेंसी टास्क' में अभिषेक बजाज ने साथी प्रतियोगी मृदुल तिवारी को धक्का दे दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई।

इस टास्क में घरवालों को एक खास मशीन की तरफ दौड़ लगानी थी और जो सबसे पहले उस मशीन तक पहुंचता, उसे उस हफ्ते की कैप्टेंसी मिल जाती। हालांकि, प्रतिस्पर्धा में अफरा-तफरी के दौरान अभिषेक के धक्के से मृदुल जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में मृदुल को गंभीर चोटें आईं, उनके होंठ और नाक पर चोट आई, जिसके लिए उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।