Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

Big Boss 19: प्रतियोगी अशनूर कौर ने की तान्या की नकल, अमाल को परोसा 'इलायची पानी'

Big Boss 19: 'बिग बॉस 19' में दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने का मौका बहुत जल्द मिलेगा। दरअसल, शो में अशनूर कौर साथी प्रतियोगी तान्या मित्तल की मिमिक्री से सबको लोट-पोट कर देंगी। अशनूर के सटीक हाव-भाव और कॉमिक टाइमिंग ने पूरे घर को खूब हंसाया।

निर्माताओं द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में, अशनूर चाय की ट्रे लेकर लिविंग एरिया में आती हैं और घर के सदस्यों गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज और शहबाज से पूछती हैं, "बताओ मैं कौन हूं?" गौरव तुरंत उनकी मस्ती में शामिल होते हुए कहते हैं, "इतना मत हंसो, तान्या सीधे चेहरे से आती है!"

अशनूर चाय परोसना शुरू करती हैं और तान्या की आवाज में कहती हैं, "इलायची पानी!" गौरव तुरंत कहते हैं, "पहले आमाल को दो।" संगीतकार अमाल मलिक बनने का नाटक करते हुए अभिषेक इसे लेने के लिए तैयार बैठे होते हैं और अशनूर आगे कहती हैं, "अमाल, इलायची वाला लो कप।"

हंसी यहीं नहीं रुकती- शहबाज की ओर मुड़कर, अशनूर मजाकिया लहजे में तान्या की हूबहू आवाज में कहती हैं, "मुझे स्पेलिंग नहीं पता, लेकिन मैं वो शब्द इस्तेमाल करूंगी!" उनकी ये नकल सभी को जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर देती है।

'बिग बॉस 19' रोजाना कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है और जियो सिनेमा पर रात नौ बजे स्ट्रीम होता है।