कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ इंदौर के एक पुलिस थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने पीटीआई को बताया कि स्थानीय वकील अमन मालवीय की दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में इलाहाबादिया ने अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जो सामाजिक मर्यादा के लिहाज से ठीक नहीं है।
उन्होंने बताया, "इस शिकायत पर अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस शिकायत की विस्तृत जांच की जाएगी और इसके बाद उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा।"
शिकायतकर्ता वकील मालवीय ने कहा कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के विवादास्पद शो में शामिल इलाहाबादिया, रैना और अन्य मशहूर हस्तियों ने अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग करते हुए तमाम सामाजिक मर्यादाएं लांघ दीं और इस कार्यक्रम में माता-पिता तक पर अभद्र टिप्पणियां की गईं।
उन्होंने मांग की कि शो में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। मालवीय ने मांग की कि इलाहाबादिया और रैना पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और समाज के हितों को देखते हुए इस शो को प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.