Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'निकिता रॉय' 18 जुलाई को रिलीज होगी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज स्थगित कर दी गई है और अब ये 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की घोषणा की। उनके पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ एक नोट भी था।

नोट में लिखा, "हमारी फिल्म के साथ कई और फिल्में भी रिलीज हो रही हैं और स्क्रीन को लेकर होड़ की स्थिति बन गई है। अपने शुभचिंतकों, वितरकों और प्रदर्शकों की सलाह पर हमने सामूहिक रूप से फिल्म की रिलीज 18 जुलाई तक टालने का निर्णय लिया है, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकें।" ‘ निकिता रॉय’ का निर्देशन सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने किया है। ये बतौर निर्देशक कुश सिन्हा की पहली फिल्म है।