Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' 20 जून को रिलीज होगी

अभिनेता राजकुमार राव की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मालिक' 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने शनिवार को इसकी घोषणा की। फिल्म 'भक्षक' से प्रसिद्धि पाने वाले पुलकित निर्देशित इस फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी के टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया गया है।

टिप्स फिल्म्स द्वारा अपने सोशल मीडिया मंच पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया है, "पूरे प्रदेश और देश पर राज करने आ रहे हैं मालिक! @राजकुमार_राव 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में #मालिक के रूप में।"

राजकुमार राव को हाल ही में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। इसमें उनके साथ तृप्ती डिमरी भी थीं। वे जल्द ही नेटफ्लिक्स की कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' में नजर आएंगे।