Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' का टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा प्रीमियर

अनुराग कश्यप की फिल्म "बंदर" (मंकी इन ए केज) का टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में विशेष प्रस्तुति श्रेणी में प्रीमियर होगा। इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण के लिए आधिकारिक चयन है, जो चार से 14 सितम्बर तक आयोजित होगा।

देओल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म का एक पोस्टर जारी किया जिसके साथ शीर्षक था, "एक ऐसी कहानी, जिसे कभी बताया नहीं जाना चाहिए था... लेकिन 50वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 के लिए आधिकारिक चयन है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित हमारी फिल्म का टीआईएफएफ में प्रीमियर हो रहा है।"

वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिका में हैं। "गैंग्स ऑफ वासेपुर", "ब्लैक फ्राइडे" और "देव डी" जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध कश्यप को इससे पहले 2020 में टीआईएफएफ में ‘एम्बेसडर’ के तौर पर आमंत्रित किया गया था।