Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

टॉम क्रूज को मिला अकादमी मानद पुरस्कार, अनिल कपूर ने ऐसे दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हॉलीवुड स्टार और अपने “मिशन: इम्पॉसिबल” के सह-कलाकार टॉम क्रूज को अकादमी मानद पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश लिखते हुए क्रूज के “जुनून, अनुशासन और उदारता” की प्रशंसा की।

दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार टॉम क्रू़ज को ये सम्मान 16 नवंबर को दिया गया। क्रू़ज फिल्मों “मिशन इम्पॉसिबल” सीरीज और “टॉप गन” फ्रैंचाइजी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।

अनिल कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में क्रूज की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- “प्रिय मित्र, इस अविश्वसनीय सम्मान के लिए बधाई। आपका जुनून, अनुशासन और उदारता अद्वितीय है। दुनिया ने हमेशा आपकी सराहना की है और अब आपको वह सम्मान मिला है जिसके आप सच्चे हकदार हैं।”

उन्होंने लिखा- “आपकी ये उपलब्धि उन सभी कलाकारों के लिए प्रेरणा है जो सिनेमा के लिए अपना दिल और आत्मा समर्पित करते हैं। आपकी प्रतिभा और दोस्ती के लिए शुक्रिया, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”

अनिल कपूर और टॉम क्रूज ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म “मिशन: इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल” में साथ काम किया था। ब्रैड बर्ड के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेरेमी रेनर और साइमन पेग भी शामिल थे।