बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की हालिया फिल्म ‘कालीधर लापता’ में उनके अभिनय की सराहना की। ये फिल्म मधुमिता सुंदररमन द्वारा निर्देशित है और शुक्रवार को जी5 पर रिलीज हुई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि फिल्म और अभिषेक के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने लिखा, "‘कालीधर लापता’ और अभिषेक के लिए जिस तरह की सराहना मिल रही है, उससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"
ये फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति की कहानी है, जिसे एक बीमारी है। जब उसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे मेले में छोड़ने की योजना बना रहा है, तो वह वहां से भागने की कोशिश करता है। इसी सफर में उसकी मुलाकात एक अनाथ बच्चे से होती है और दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बनता है। ‘कालीधर लापता’ में मोहम्मद जीशान अय्यूब और निमरत कौर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं अदा की हैं। ये फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म 'केडी – ए. करुप्पुदुरई' का हिंदी रीमेक है, जिसमें एम. रामास्वामी मुख्य भूमिका में थे।
अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की नई फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की
You may also like
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
किसी ने नोटिस नहीं किया', Cannes ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब.
Uttarakhand की संस्कृति को बड़े पर्दे पर दिखाएगी गढ़वाली फिल्म ‘तेरी माया’, जल्द होगी रिलीज.
रणवीर सिंह की 'Dhurandhar: The Revenge' का अंतरराष्ट्रीय OTT डेब्यू, Netflix पर अनकट वर्जन हुआ रिलीज.