Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

BB 19: अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई, घर वालों ने उतारे माइक

BB 19: बिग बॉस 19 के घर में तनाव बढ़ गया जब सिंगर आमाल मलिक और अभिनेता अभिषेक बजाज के बीच झगड़ा हो गया। ये झगड़ा आमाल द्वारा सहप्रतियोगी अश्नूर कौर के बारे में किए गए एक टिप्पणी के बाद हुई तेज बहस के कारण शुरू हुआ।

हालात तब और बिगड़ गए जब नाराज अश्नूर कन्फेशन रूम में जाने की मांग करने लगीं। जिसके रिस्पॉन्स में अमाल ने कहा, "निकलना है तो निकाल दो," ने उन्हें और दूसरे घरवालों को और गुस्सा दिला दिया। जिसके बाद कई घरवालों ने विरोध जताने के लिए माइक उतार दिए और बिग बॉस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रोमो में दिखाया गया कि घर में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रतियोगी कुनीका सदानंद घटना का वीडियो फुटेज मांगती हैं, जबकि अश्नूर कन्फेशन रूम जाने पर अड़ी रहती हैं। बसीर अली कहते हैं, “अगर ऐसा ही रहेगा तो मैं आगे नहीं खेलूंगा” जो घर में बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।

तनाव और बढ़ाते हुए, जीशान कादरी अभिषेक से कहते हैं कि वे भी समर्थन में अपना माइक्रोफोन निकालें। गौरव खन्ना भी कहते सुने जाते हैं, “बिग बॉस इन लोगों ने माइक उतार दिए हैं यहां पर” जो विरोध की व्यापकता को दिखाता है।

कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, बिग बॉस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "बात-बात पर माइक उतारने की धमकी देना, ये मांग रख किसके सामने रख रहे हैं? मैं ब्लैकमेल होने को हरगिज तैयार नहीं हूं? तो अपनी धमाकियां अपने पास ही रखिए तो बेहतर है।"

इस हफ्ते प्रतियोगियों में अमाल मलिक, नीलम गिरी, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी नॉमिनेटेड हैं। अब उनकी किस्मत दर्शकों पर निर्भर है। बिग बॉस 19 रोजाना कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है।