Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

आचार संहिता का उल्लंघन करने के विवाद पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर अल्लू अर्जुन लगातार 'पुष्पा 2' के चलते बिजी हैं। हाल में ही उनकी फिल्म का गाना भी रिलीज हुआ था।  मगर इस बीच वह राजनीतिक गलियारों में विवादों में घिरे। हुआ ये कि वह दोस्त और विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के घर पहुंचे थे जहां उन्होंने दोस्त का समर्थन किया।

जैसे ही ये बात अल्लू अर्जुन के फैंस को पता चली तो एक्टर से मिलने के लिए भीड़ लग गई। इतना बवाल हो गया कि कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। नतीजा ये हुआ कि आचार संहिता के उल्लंघन के चलते एक्टर पर केस भी दर्ज हुआ। अब इस पूरे विवाद पर अल्लू अर्जुन ने रिएक्ट किया है।

अल्लू अर्जुन ने नांदयाल जाने पर कहा कि वह अपने लोगों के लिए हमेशा खड़े हैं। वह अपने लोगों को सपोर्ट करने के लिए गए थे। इसका मतलब ये कतई नहीं है कि उनका संबंध किसी पार्टी से है। उनका किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।