Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बॉक्स ऑफिस पर चला ‘हाउसफुल-5’ का जादू, तीन दिन में पहुंची 100 करोड़ के करीब

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत फिल्म ‘हाउसफुल-5’ ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 91.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को ये जानकारी दी। तरुण मनसुखानी निर्देशित इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। ये फिल्म शुक्रवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म में सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, फरदीन खान और संजय दत्त ने भी भूमिका निभाई है। प्रोडक्शन बैनर ने अपने एक्स हैंडल पर दिन-वार विवरण के साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साझा किया।

पोस्ट में लिखा था, "हंसी, प्यार और हाउसफुल स्क्रीनों से भरा वीकेंड! आपने तीसरे दिन को खास बना दिया। आपका प्यार हमारे दिलों को भर देता है। #Housefull5 अब सिनेमाघरों में! आज ही टिकट बुक करें।"

'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने 32.38 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 35.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ये फिल्म ‘हाउसफुल’ सीरीज की पांचवा पार्ट हैं। सबसे पहले, ‘हाउसफुल’ नाम से फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दूसरा पार्ट 2012, तीसरा पार्ट 2016 और चौथा पार्ट 2019 में आया था।