Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अक्षय कुमार की भतीजी ने रखा अभिनय की दुनिया में कदम, फिल्म 'Ikkis' से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

Ikkis: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म "इक्कीस" से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही अपनी भतीजी सिमर भाटिया को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अक्षय की बहन की बेटी सिमर भाटिया इस फिल्म में अभिनेता अगस्तय नंदा के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मेरी छोटी सिमी अब इतनी छोटी नहीं रही... आपके लिविंग रूम के परफॉर्मेंस से लेकर 'इक्कीस' में बड़े पर्दे तक, मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है! @simarbhatia18 और अगस्त्य, आपकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल है! पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।"

दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर समेत कई जाने-माने कलाकारों भी शामिल हैं। जैसे-जैसे फिल्म रिलीज के करीब आ रही है, प्रशंसक और उद्योग जगत के जानकार सिमर भाटिया को उनकी पहली प्रमुख भूमिका में देखने के लिए उत्सुक हैं।