Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

अजय देवगन ने जारी किया 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर, जुलाई में इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" का टीज़र जारी किया, जिसमें मृणाल ठाकुर भी हैं। ये फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विजय कुमार अरोड़ा की ये फिल्म 2012 में आई "सन ऑफ सरदार" का सीक्वल है। देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीज़र शेयर किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है। सरदार एंड कंपनी के पागलपन में आपका स्वागत है। #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में! #SardaarIsBack #SOS2,"

इस फिल्म का निर्माण देवगन ने ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा के साथ मिलकर किया है। इसमें विंदू दारा सिंह भी होंगे। "सन ऑफ सरदार" का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था और इसमें देवगन, दिवंगत अभिनेता मुकुल देव, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया था।

ये फिल्म जसविंदर "जस्सी" सिंह रंधावा (देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन में कई साल बिताने के बाद अपनी पैतृक संपत्ति बेचने के लिए पंजाब में अपने गांव लौटता है। लेकिन चीजें अप्रत्याशित मोड़ लेती हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इसने दुनिया भर में 161.48 करोड़ रुपये की कमाई की।