कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने शानदार और ग्लैमरस अंदाज से दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया। 24वीं बार कान्स में शामिल हुईं ऐश्वर्या ने अपने कई दमदार couture लुक्स से साबित कर दिया कि वह इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल की सबसे चर्चित फैशन आइकॉन्स में से एक हैं। फ्रेंच रिवेरा में अपने हालिया अपीयरेंस के दौरान ऐश्वर्या ने डिजाइनर Fjolla Nila की कस्टम ड्रेस पहनी। यह फिटेड embellished कॉलम गाउन बारीक beadwork और crystal lattice detailing से सजा हुआ था। शिमरी टोन में तैयार इस आउटफिट ने ऐश्वर्या की खूबसूरती को और निखारा।
हालांकि, इस लुक का सबसे खास आकर्षण dusty rose और lavender शेड्स वाला feather-trimmed dramatic cape रहा, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल और थिएट्रिकल टच दिया। ऐश्वर्या ने अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को सटल रखा। उन्होंने soft waves हेयरस्टाइल, smoky eyes और nude lip look चुना।
इसी दिन ऐश्वर्या का एक और avant-garde ivory couture look सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस sculptural आउटफिट में oversized structured cape था, जिसे layered ruffles और white rose-inspired डिजाइन से सजाया गया था। यह लुक पारंपरिक रेड कार्पेट स्टाइल से हटकर अधिक artistic और experimental नजर आया।
इस साल कान्स में ऐश्वर्या के कई अलग-अलग फैशन लुक्स चर्चा में रहे। इससे पहले उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल का futuristic blue “Luminara” gown पहना था, जो “light in motion” थीम से प्रेरित था। इस structured gown में wing-like shoulder extensions और architectural contouring देखने को मिला।
वहीं L'Oreal Paris के “Lights On Women’s Worth” gala में ऐश्वर्या blush pink couture ensemble में नजर आईं। Sophie Couture द्वारा डिजाइन किए गए इस लुक में Swarovski crystal floral applique और flowing chiffon cape शामिल था। एक अन्य चर्चित लुक में ऐश्वर्या ने feathered cape के साथ white embellished pantsuit पहना, जिसने contemporary fashion और classic Hollywood glamour का खूबसूरत मिश्रण पेश किया।
इस बीच ऐश्वर्या के फैशन चॉइस को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति है। कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं है। ऐश्वर्या शानदार लग रही हैं। अगर आपको उम्रदराज महिलाएं रेड कार्पेट पर देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए।”
कंगना ने इस पोस्ट के साथ ऐश्वर्या के अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए blue sculptural gown की तस्वीर भी साझा की। गौरतलब है कि इस वर्ष ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल में 24वां अपीयरेंस है। वह लंबे समय से इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और L'Oreal Paris के साथ जुड़ी हुई हैं।