Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

हैदराबाद में गैस सिलेंडर विस्फोट, फास्ट फूड सेंटर में धमाका, एक व्यक्ति घायल

हैदराबाद के कपरा इलाके में सोमवार सुबह एक फास्ट फूड सेंटर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में एक राहगीर घायल हो गया। घटना मेडचल-मलकाजगिरी जिले के कुसाईगुड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तेज धमाका सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फास्ट फूड सेंटर के अंदर रखे कई सामान और कुछ ढांचे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एक व्यक्ति दुकान के सामने से गुजर रहा था, जो धमाके की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहतकर्मियों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं, इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में भी सिलेंडर विस्फोट की घटना सामने आई थी। शनिवार को पूर्वी दिल्ली के अजीत नगर इलाके में सिलेंडर फटने से कम से कम चार लोग घायल हो गए थे। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल कुलदीप मौके पर पहुंचे और पहली मंजिल पर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिसकर्मियों ने एक महिला, बच्चों और एक पुरुष को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर पाइप में गैस लीकेज को हादसे की संभावित वजह बताया गया है। डीसीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि बिना PCR कॉल के भी बीट स्टाफ ने आग देखकर तुरंत कार्रवाई की, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।