Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘Ikkis’ को मिली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में दिखेगी

अगस्त्य नंदा अभिनीत फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार को ये जानकारी दी। दिनेश विजन की निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।

इसकी कहानी राघवन ने अरिजीत बिस्वास और पूजा लद्धा सूरती के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म के निर्माताओं ने ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म के पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रिलीज की तारीख घोषित की।

पोस्ट में लिखा है, “25 दिसंबर को बहादुरी सिनेमाघरों की ओर कदम बढ़ाएगी। देखें भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी।” अगस्त्य नंदा ने 2023 में ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हुई जोया अख्तर की "द आर्चीज" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

अगस्त्य नंदा ‘इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की आयु में शहीद हुए थे। खेत्रपाल साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।