Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

अभिनेता टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक तबीयत खराब हो गई है। एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टीकू तलसानिया की उम्र 70 साल है। टीकू तलसानिया ने कई फिल्मों में काम किया है और कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार वह राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आए थे।

टीकू तलसानियाकी ने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो साल बाद 1986 में उन्होंने फिल्में कीं, जसमें 'प्यार के दो पल', 'ड्यूटी' और 'असली नकली' शामिल है। एक्टर ने सपोर्टिंग रोल करके लोगों को पर्दे पर खूब हंसाया। उन्होंने 'बोल राधा बोल', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'विरासत' और 'हंगामा 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।