Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में यूसीसी को चुनौती दी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अल्मासुद्दीन सिद्दीकी ने मुसलमानों के अल्पसंख्यक अधिकारों के आधार पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन को चुनौती देते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है।

अलमासुद्दीन सिद्दीकी द्वारा दायर याचिका में दलील दी गई है कि समान नागरिक संहिता, विशेषकर विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप से संबंधित इसके प्रावधान मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता को कमजोर करते हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने कहा कि यूसीसी की शर्तें संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन हैं, जो धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है।