अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक "एनकेबी 111" रखा गया है। प्रोडक्शन बैनर वृद्धि सिनेमाज ने रविवार को इसकी घोषणा की। पोस्ट में शेर के चेहरे का एक पोस्टर दिखाया गया था, जिसका आधा हिस्सा कवच से ढका हुआ था।
कैप्शन में लिखा, "धमाकेदार ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। ऐतिहासिक गर्जना की शुरुआत। #NBK111 बड़े पर्दे पर 'GOD OF MASSES' #NandamuriBalakrishna का जश्न होगा। ब्लॉकबस्टर मास डायरेक्टर @megopichand के निर्देशन में और जुनूनी निर्माता #VenkataSatishKilaru द्वारा @vriddhicinemas के बैनर तले निर्मित।"
फिल्म की कहानी, अन्य कलाकारों और रिलीज डेट से जुड़ी जानकारियों को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। गोपीचंद मालिनेनी, जो "डॉन सीनू", "बॉडीगार्ड" और "बालुपु" जैसी तेलुगु एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इससे पहले अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा के साथ 2023 में रिलीज हुई फिल्म "वीरा सिम्हा रेड्डी" में काम कर चुके हैं।
अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी 'एनबीके111' के लिए फिर साथ आए
You may also like
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.