Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा है कि फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगी, क्योंकि इस फिल्म को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। ये फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। जो एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, 83 और काबुल एक्सप्रेस जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन ने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। कार्तिक आर्यन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की और इसके साथ एक लंबा भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने कहा कि फिल्म ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह बदल दिया।

उन्होंने लिखा,"'चंदू चैंपियन' हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी — सिर्फ इसलिए नहीं कि इसने देश और दुनिया में ढेरों सम्मान, पुरस्कार और प्यार हासिल किया, बल्कि इसलिए क्योंकि इसने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से हमेशा के लिए बदल दिया।" कार्तिक आर्यन ने लिखा,"भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर का किरदार बड़े पर्दे पर निभाना मेरे जीवन की सबसे सम्मानजनक और अद्भुत उपलब्धियों में से एक रहा है। मैं चाहता हूं कि ये चैंपियन सफर कभी न रुके।"

उन्होंने आगे लिखा,"इस फिल्म के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए कबीर सर और साजिद सर का धन्यवाद और मेरे हर फैसले में साथ देने के लिए दर्शकों का दिल से आभार।" कार्तिक ने ये भी बताया कि ‘चंदू चैंपियन’ को शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 27वें संस्करण में चुना गया है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ विजय राज, भुवन अरोड़ा और राजपाल यादव ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।