Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

Haryana: बादशाह के गाने 'टटीरी' पर पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया से हटाए 154 वीडियो और 703 रील्स

Haryana: हरियाणा पुलिस ने सोमवार को कहा कि गायक बादशाह के विवादास्पद गाने 'टटीरी' से जुड़े 857 लिंक हटा दिए गए हैं। यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया मंच के साथ समन्वय और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है।

पुलिस ने बताया कि पंचकूला में छह मार्च को बादशाह के हालिया गाने 'टटीरी' में आपत्तिजनक शब्दों और दृश्यों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस आपत्तिजनक गाने से जुड़े अब तक 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील सहित कुल 857 लिंक हटाए जा चुके हैं।

बयान में कहा गया, “संबंधित सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी कर इस गाने के सभी संस्करणों को हटाने का निर्देश दिया गया है। यह कदम महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अपमानजनक संदर्भों वाली आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है।”

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पंचकूला आयुक्त सिबाश कबिराज ने कहा कि प्रतिबंधित गाने का इस्तेमाल कर रील, छोटे वीडियो या किसी अन्य प्रकार का वीडियो बनाने या साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने 19 मार्च को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को सूचित किया कि पंचकूला में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच में वह सहयोग कर रहे हैं।बादशाह ने एक वीडियो अपलोड कर माफी भी मांगी थी।