Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की एग्जाम डेट्स में किया बदलाव, चेक करें नई तारीख

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच), भिवानी ने एक अहम सूचना जारी की है। बोर्ड ने अक्टूबर 2023 में होने वाली कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक/ओपन एग्जाम की डेटशीट में बदलाव किया है। इसके तहत, कुछ विषयों के लिए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की भूगोल परीक्षा और कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा अब 19 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि पहले यह दोनों परीक्षाएं 20 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होनी थीं। लेकिन अब बोर्ड ने दोनों विषयों के एग्जाम की डेट को बदल दिया है।

हरियाणा बोर्ड ने अक्टूबर परीक्षा की तारीख बदल में बदलाव का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि राज्य में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर, 2023 को होना है। इसके चलते बोर्ड ने यह डेट्स में बदलाव किया है। इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।