Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

Delhi: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, अधिकारी स्थिति पर रख रहे नजर

Delhi: दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह नौ बजे बढ़कर 205.22 मीटर हो गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजदीक से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल स्तर और बढ़ने का अनुमान है, ऐसे में सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नदी का जलस्तर मुख्यतः वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बढ़ रहा है।’’ बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लगभग 46,968 क्यूसेक पानी और वजीराबाद बैराज से 44,970 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर का चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। जलस्तर 206 मीटर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू होता है।