Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 'हनुमान अंश', 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे दर्शक

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म 'हनुमान अंश' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। भगवान हनुमान के परम भक्त नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित यह फिल्म 27 नवंबर को Sony LIV पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक छोटे लड़के के जीवन पर आधारित है, जो भगवान की तलाश में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। इस सफर में उसके जीवन में कई बदलाव आते हैं। फिल्म में आस्था, विश्वास और जीवन के अनमोल मूल्यों को दिखाया गया है।

300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का दावा

Sony Pictures Networks India के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवंकर ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 'हनुमान अंश' ने अपनी कहानी के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब डिजिटल और टीवी प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रेरणादायक कहानी को देख सकेंगे।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब दर्शक 27 नवंबर से Sony LIV पर इस फिल्म को देख सकेंगे।