Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

Delhi: यमुना का स्तर खतरे के निशान के करीब, निचली जगहों पर रहने वाले शिविरों में भेजे गए

Delhi: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब है। प्रशासन निचले इलाकों में रहने वालों की सुरक्षा की तैयारी में जुटा है। निचले इलाकों से लोगों को निकालकर अक्षरधाम मंदिर के पास सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। वहां दिल्ली सरकार ने विस्थापितों के लिए अस्थाई शिविर लगाए हैं। उन्हें खाना, पीने का पानी, शौचालय और दूसरे जरूरी सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कई लोग सरकार की व्यवस्था से खुश हैं, लेकिन कुछ लोग नुकसान के मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी यमुना के स्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं और आपदा प्रबंधन टीमों के संपर्क में हैं। इसके अलावा कोई भी जरूरत पूरी करने के लिए अस्थाई मेडिकल शिविर भी लगाए गए हैं।