Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

दिल्ली के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे, CM रेखा से मुलाकात के बाद बोले सीएम नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी के विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। सैनी ने दिल्ली सचिवालय में हुई इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। 

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और उस पर पानी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है...पंजाब में उनकी (एएपी) सरकार है। उन्होंने पानी की आपूर्ति कम कर दी है...(आम आदमी पार्टी) ने कभी लोगों के बारे में नहीं सोचा।’’ सैनी ने कहा, ‘‘पंजाब की जनता देख रही है। मुझे लगता है कि पंजाब से आम आदमी पार्टी का सफाया हो जाएगा और वहां भी कमल खिलेगा।’’