Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |   बिहार: सीतामढ़ी में पुलिस एनकाउंटर, तीन बदमाश घायल     |   दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के ऑफिस में लगी आग, सोफा और फर्नीचर जला     |  

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा बढ़ावा, आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता दोगुना, 63 जन्मजात बीमारियों की होगी स्क्रीनिंग

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘आशा सम्मेलन-2026 और आशा सम्मान समारोह’ में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान 6,690 आशा कार्यकर्ताओं के मासिक प्रोत्साहन भत्ते को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मिशन ‘अनमोल’ का विस्तार, नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल की शुरुआत और जी.बी. पंत अस्पताल में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) के नए भवन का उद्घाटन भी किया गया।

आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता हुआ दोगुना

vsddss

दिल्ली सरकार ने 6,690 आशा कार्यकर्ताओं के मासिक प्रोत्साहन भत्ते को दोगुना कर दिया है। अब उन्हें हर महीने 3,000 रुपये की जगह 6,000 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि जो आशा बहनें दिल्ली के परिवारों के स्वास्थ्य की चिंता करती हैं, उनके सम्मान, सुविधा और कल्याण की चिंता करना सरकार का दायित्व है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान उनके लिए विशेष डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई।

नवजातों के लिए 63 बीमारियों की स्क्रीनिंग

vsdvSDv

मिशन ‘अनमोल’ के विस्तार के तहत अब नवजात शिशुओं की 63 जन्मजात बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जन्म के 24 से 72 घंटे के भीतर यह जांच की जाएगी, ताकि गंभीर लेकिन इलाज योग्य आनुवंशिक, मेटाबॉलिक और जन्मजात बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पहचान हो सके।

दिल्ली सरकार स्क्रीनिंग कवरेज को करीब 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख नवजातों तक करने की दिशा में काम कर रही है। अब तक 75 हजार से अधिक नवजातों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 700 से ज्यादा बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है।

जी.बी. पंत अस्पताल में SOTTO भवन का उद्घाटन

vbdfbfdv

कार्यक्रम में जी.बी. पंत अस्पताल में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) के नए भवन का उद्घाटन किया गया। इसके जरिए दिल्ली में अंग और ऊतक दान तथा प्रत्यारोपण से जुड़ी गतिविधियों के समन्वय और जागरूकता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद SOTTO पोर्टल के माध्यम से देहदान के लिए पंजीकरण कराया है।

निजी नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन

vSvSFv

दिल्ली सरकार ने निजी नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूल की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिए आवेदन और दस्तावेज जमा करने से लेकर प्रक्रिया की स्थिति जानने तक का काम ऑनलाइन किया जा सकेगा।

इससे नर्सिंग होम संचालकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। साथ ही रिकॉर्ड प्रबंधन, निगरानी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

‘स्वस्थ नागरिक ही विकसित दिल्ली की आधारशिला’

vSDvSV

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित और सशक्त दिल्ली की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था और मानवीय दृष्टिकोण के साथ दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उनके प्रोत्साहन भत्ते को 3,000 से बढ़ाकर 6,000 रुपये करना उनके योगदान के प्रति सम्मान है।

‘सरकार का लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं’

vsdvSDV

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि ठोस काम और परिणाम देना है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते का मुद्दा करीब एक दशक से लंबित था। कोरोना महामारी के दौरान भी इन कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से काम किया।

उन्होंने कहा कि मिशन अनमोल के तहत नवजातों की 63 तरह की जन्मजात स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान की जा रही है। सरकार का लक्ष्य हर दिल्लीवासी को सुलभ, आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराना है।