Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

PM पद से हटने के बाद दिल्ली में कहां रहते थे मनमोहन सिंह?

लुटियंस दिल्ली इलाके की मोतीलाल नेहरू रोड का बंगला नंबर तीन खास है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रिटायरमेंट के बाद 10 साल से ज्यादा वक्त तक इसी बंगले में रहे। मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया।

मई 2014 में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद मनमोहन सिंह राष्ट्रीय राजधानी में तीन एकड़ के भूखंड पर बने इस बड़े टाइप-ऐट बंगले में रहने चले गए थे। प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह 10 साल तक सात रेस कोर्स रोड (अब 7 लोक कल्याण मार्ग) के आवास में रहे। ये प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है।

इससे पहले चार बेडरूम वाला मोतीलाल नेहरू रोड का बंगला नंबर तीन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आधिकारिक निवास था। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद इसे खाली कर दिया था। 2019 में 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

शीला दीक्षित के बंगला खाली करने के बाद सीपीडब्ल्यूडी ने पूरे फर्श और खंभों को फिर से बनाकर बंगले का पूर्ण नवीनीकरण और मरम्मत की थी। पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते मनमोहन सिंह को परिवार के साथ एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी।