Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, 'ग्लोबल वार्मिंग' पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। सीएम योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से यहां विकसित हो रहे कुंभी में भारत के पहले ‘बायो-पॉलिमर प्लांट’ का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोग जितना जागरुक होंगे, "पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा।"

सीएम योगी ने कहा, "दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंतित है। खराब मौसम और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रतिकूल वातावरण मनुष्य ने बनाया है तो वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी!" मुख्यमंत्री ने बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड से संयंत्र को आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्थानीय महाविद्यालयों से जोड़ने के लिए कहा। इससे यहां के युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलें। 

उन्होंने विश्वास जताया कि ये संयंत्र पर्यावरण संरक्षण, ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी सदस्य उपस्थित थे।