Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दीपावली से पहले योगी सरकार की सौगात, उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली से पहले राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दीपावली और होली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने की योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस योजना पर राज्य सरकार 2,142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल दिए जाएंगे। पहला रिफिल अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच दीपावली के अवसर पर और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच होली के अवसर पर मिलेगा।

आधार से जुड़ा बैंक खाता होना जरूरी

योजना का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा होगा और जिनका आधार प्रमाणीकरण पूरा होगा। लाभ पाने के लिए इन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

दीपावली और होली पर मिलता रहेगा मुफ्त सिलेंडर

योगी सरकार पिछले वित्तीय वर्षों में भी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली और होली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराती रही है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना से गरीब परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं तथा बच्चों को पारंपरिक ईंधन के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायता मिलेगी।