Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

दिल्ली में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आखिरी दिन प्रचार में पूरी जान झोंक देंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। शाम के बाद प्रचार अभियान थम जाएगा। तीनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

दिल्ली के जंगपुरा, बिजवासन और द्वारका में आज गृह मंत्री अमित शाह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल डोर-टू-डोर कैंपेन जारी रखेंगे। प्रचार के आखिरी दिन कोई भी पार्टी प्रचार में कसर नहीं छोड़ेगा। 

चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में सभी दलों के प्रत्याशी हर वर्ग से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। अलग-अलग पार्टियों के बड़े नेता भी प्रचार में उतरकर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं।