Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Delhi: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 1.9 डिग्री कम है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 87 फीसदी और शाम को 78 फीसदी के बीच रही।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग में 7.6 मिलीमीटर, पालम में 13.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.2 मिलीमीटर, रिज में 5.2 मिलीमीटर, जबकि आया नगर में बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए गरज और बारिश की चेतावनी जारी की है।

न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'संतोषजनक' श्रेणी में रहा और शाम 4 बजे एक्यूआई 67 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।