Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

दिल्ली में लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, कम होकर 207 मीटर से नीचे पहुंचा

Delhi: दिल्ली में पुराने रेलवे पुल के नीचे यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को कम होकर 206.47 मीटर पर पहुंच गया, जो कई दिन से 207 मीटर के आसपास था। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। हालांकि, जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। दिल्ली में चेतावनी का निशान 204.50 मीटर जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

जलस्तर 206 मीटर पर पहुंचने के बाद नदी के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के जोखिमों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, मयूर विहार, कश्मीरी गेट और आसपास के इलाकों में टेंट लगाए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से सुबह नौ बजे 50,629 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वजीराबाद बैराज से लगभग 1,17,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।