Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जब हादसा हुआ तब इमारत को तोड़ा जा रहा था, दिल्ली में इमारत ढहने की घटना पर पुलिस

New Delhi: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह शहर के दरियागंज इलाके में जिस इमारत का ढांचा ढहा, उस समय उसे तोड़ा जा रहा था। मध्य दिल्ली के दरियागंज में सद्भावना पार्क के पास तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के के तौर पर की गई है, जो इमारत गिरने के समय मौके पर काम कर रहे थे। तीनों मलबे में दब गए और अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पूछताछ के बाद हमें पता चला कि 15 मजदूर एक निजी इमारत को गिरा रहे थे और तीन उसमें फंस गए। मृतकों की पहचान बिहार निवासी मोहम्मद जुबैर आलम (24), बिहार निवासी मोहम्मद ताहिर (32) और गुलसागर (30) के रूप में हुई है। बाकी 12 मजदूर सुरक्षित हैं।

डीसीपी सेंट्रल निधिन वलसन ने कहा, "एनडीआरएफ की टीम ये जांच करने पहुंच गई है कि कोई और व्यक्ति लापता है या फंसा हुआ है।" घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी दिल्ली पुलिस, दमकल कर्मियों और डीडीएमए कर्मचारियों के साथ मिलकर काम में जुट गईं।

बचाव दल मलबे की तलाशी ले रहे थे और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि इमारत ढहने के समय घटनास्थल पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। हालांकि, इमारत ढहने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।