Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

संसदीय राजभाषा समिति ने किया दिल्ली और उसके आस-पास स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण

New Delhi: संसदीय समिति की तीसरी उप समिति द्वारा दिनांक 22 अगस्त, 2025 शुक्रवार को दिल्ली एवं आस-पास स्थित 10 सरकारी कार्यालयों/बैंकों/उपक्रमों का राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी निरीक्षण दिल्ली के द-अशोका होटल, चाणक्यपुरी में किया गया। निरीक्षण के क्रम में समिति द्वारा पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय नोएडा का राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी निरीक्षण किया गया। 

समिति द्वारा पंजाब नैशनल बैंक, नोएडा मण्डल तथा सम्पूर्ण बैंक में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु किये जा रहें विभिन्न प्रयासों तथा नवोन्मेष कार्यों की अत्यंत सराहना की गई और पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय नोएडा को राजभाषा कार्यान्वयन हेतु "उत्कृष्ट" रेटिंग प्रदान की गई। निरीक्षण में संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति के संयोजक, सांसद श्रीरंग आप्पा बारणे और सह-संयोजक सतीश कुमार गौतम के साथ समिति के अन्य सांसद सदस्य व समिति पदाधिकारी गणों के साथ-साथ विभिन्न निरीक्षणाधीन कार्यालयों के उच्चाधिकारी शामिल हुए। 

वित्त मंत्रालय से अभिजीत फुकन, सलाहकार, वित्तीय सेवायें विभाग तथा धर्मबीर, उप निदेशक (राजभाषा) तथा पंजाब नैशनल बैंक के प्रधान कार्यालय से आशीष करमरकर, महाप्रबंधक एवं मनीषा शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा), प्रवीन गोयल अंचल प्रबंधक दिल्ली, अनिल शर्मा, मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा सहभागिता की गई। मण्डल कार्यालय, नोएडा से महेश कुमार वधवा, मण्डल प्रमुख, दीपक गुप्ता, उपमण्डल प्रमुख तथा रवि रंजन श्रीवास्तव, प्रबंधक (राजभाषा) उक्त निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहें। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान माननीय समिति के द्वारा पीएनबी की गृह पत्रिका “पीएनबी प्रतिभा“ का नवीनतम अंक जून तिमाही-2025 का विमोचन किया गया।