Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

मराठी साहित्य सम्मेलन में शरद पवार के प्रति पीएम मोदी ने दिखाया सम्मान, दर्शकों ने तारीफ में बजाई तालियां

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी प्रमुख शरद पवार को सीट पर बैठने में मदद करने और उन्हें एक गिलास पानी देकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने पर शुक्रवार को यहां 98वें अखिल भारतीय मराठी सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाईं। 

पीएम मोदी को दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरुआत करनी थी, लेकिन उन्होंने समारोह की स्वागत समिति के अध्यक्ष शरद पवार से भी दीप प्रज्वलन में शामिल होने का आग्रह किया। बाद में जब पवार अपना भाषण समाप्त करके मोदी के बगल वाली सीट पर बैठने के लिए पहुंचे, तो प्रधानमंत्री ने 84 वर्षीय नेता को बैठने में मदद की और स्वयं बोतल से गिलास में भरकर उन्हें पानी पीने को दिया। प्रधानमंत्री के इस व्यवहार पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। 

पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि शरद पवार के निमंत्रण पर ही उन्होंने इस समारोह का उद्घाटन करने के लिए सहमति दी। उन्होंने कहा, "आज शरद पवार जी के निमंत्रण पर मुझे इस गौरवशाली परंपरा में शामिल होने का अवसर मिला है।" पूरे समारोह के दौरान मोदी और पवार एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए।