Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

महिलाओं की वीरता और प्रेरणा का मजबूत प्रतीक... PM मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया। ये पौधा उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह ने भेंट किया था।

इस पहल को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के प्रति सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है। मोदी ने एक्स पर कहा कि ये पौधा देश की महिलाओं की वीरता और प्रेरणा का मजबूत प्रतीक बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कच्छ की अपनी यात्रा के दौरान 1971 के युद्ध के दौरान उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह ने उनसे मुलाकात की और उन्हें ये पौधे भेंट किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वादा किया कि वे अपने सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर इन पौधों को लगाएंगे।