राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी रविवार सुबह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पहुंचे। मकसद था, साइक्लोथॉन में हिस्सा लेना। देश भर में फिट इंडिया कार्निवाल चल रहा है। ये कार्यक्रम उसी का हिस्सा था। कार्यक्रम में आए डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवन के लिए फिटनेस रूटीन अपनाने की पैरोकारी की।
कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली मेडिकल एसोसियेशन ने भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ मिल कर किया था। देश भर के 30 शहरों में 16 मार्च से तीन दिन का फिटनेस कार्निवाल आयोजित किया जा रहा है। कार्निवाल का मकसद आम लोगों में स्वस्थ लाइफस्टाइल के प्रति जागरूकता फैलाना है।
नई दिल्ली: डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया
You may also like
दिल्ली में यमुना फेरी सेवा परियोजना का सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण.
दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली छात्रा पकड़ी गई, छुट्टी कराने के लिए भेजा था ईमेल.
दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार: यमुना में फिर उठी जहरीली सफेद झाग, AQI 168 पहुंचा.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पश्चिमी यूपी के कारोबार को रफ्तार, उद्योगों और निर्यातकों को फायदा.