Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए इंजीनियर राशिद, कहा- मोदी का नया कश्मीर नाकाम

New Delhi: बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद दिल्ली की एक अदालत की ओर से आतंकी फंडिंग मामले में दो अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दिए जाने के एक दिन बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए, ताकि वे आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में प्रचार कर सकें। तिहाड़ जेल से बाहर आते ही राशिद इंजीनियर ने पीएम मोदी के नए कश्मीर को नाकाम बताया।

2017 के आतंकवाद का वित्तपोषण मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के गिरफ्तार किए जाने के बाद से रशीद 2019 से जेल में थे। वे तिहाड़ जेल में बंद थे। शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट से जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हराया था।

सीनियर जेल अधिकारी ने कहा, "रशीद को शाम 4.15 बजे जेल से रिहा कर दिया गया।"राशिद का संगठन अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) विधानसभा चुनाव लड़ रही है। एडिशनल सेशन जज ने मंगलवार को उन्हें दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की जमानत पर राहत दी। उन्होंने सांसद पर कुछ शर्तें भी लगाईं, जिनमें मामले के बारे में मीडिया से बात नहीं करना शामिल है।

जम्मू कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन फेज में चुनाव होंगे। नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।