Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Delhi: जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू परिवार को राहत, कोर्ट ने सभी को दी जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में जमानत दे दी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने लालू परिवार को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर राहत दी।

वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि एक लाख रुपये के जमानती बॉन्ड और दूसरी शर्तों पर जमानत दी गई है। कोर्ट के समन पर लालू परिवार अदालत में पेश हुआ। ईडी ने सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया है। 

ईडी ने कहा कि ये मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की भर्ती से जुड़ा है। ये भर्तियां 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान की गई थी। इन नियुक्तियों के बदले में आरजेडी ने उनके परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन गिफ्ट में या ट्रांसफर करके हासिल की थी।