Breaking News

‘महिला आरक्षण पर विपक्ष का चेहरा संसद में बेनकाब’, UP विधानसभा में बोले CM योगी     |   ‘नारी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता’, यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा     |   ‘पहले महिलाएं सपा के शोहदों से परेशान थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘पिछली सरकारें महिलाओं के पैसे खा जाती थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘विपक्ष ने जनधन योजना का भी विरोध किया’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |  

भारत-इटली के रक्षा संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार! राजनाथ सिंह और गुइडो क्रोसेटो के बीच आज होगी अहम बैठक

भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों रक्षामंत्री भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, बदलते वैश्विक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

अक्टूबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रोम यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को नई गति मिली थी। वहीं, गुइडो क्रोसेटो की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच औद्योगिक साझेदारी के तहत नए सहयोग क्षेत्रों की तलाश पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिल सके।

इसके अलावा, जनवरी 2026 में हुए भारत-यूरोपीय संघ रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी समझौते ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती दी है, जिससे भारत-इटली रक्षा औद्योगिक सहयोग को भी अतिरिक्त प्रोत्साहन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई से कई देशों की आधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान ही वह इटली की पहली द्विपक्षीय यात्रा भी करेंगे। इससे पहले वे 2021 में इटली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन और 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक में डिफेंस, एनर्जी, ऊर्जा और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर बातचीत होने की उम्मीद है। जून के मध्य में, पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस जाएंगे।